कांगड़ा के डाडासीबा में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 35 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के तहत डाडासीबा में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 35 यात्री घायल ,,,,

Sep 22, 2025 - 12:04
 0  49
कांगड़ा के डाडासीबा में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 35 यात्री घायल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा   22-09-2025

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के तहत डाडासीबा में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 35 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार तलवाड़ा से बद्दी जा रही परिवहन निगम की बस डाडासीबा में अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसे में स्कूली बच्चों सहित करीब 35 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस और निजी गाड़ियों से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow