कोटडी ब्यास गाँव में एक व्यक्ति के घर से 3.516 किलोग्राम भुक्की और डोडे बरामद 

नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिरमौर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है , शनिवार को 10 बजे माजरा पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान उपमंडल पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास गांव में एक व्यक्ति के घर से 3.516 किलोग्राम भुक्की डोडे बरामद किए।

Sep 20, 2025 - 19:10
 0  26
कोटडी ब्यास गाँव में एक व्यक्ति के घर से 3.516 किलोग्राम भुक्की और डोडे बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-09-2025

नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिरमौर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है , शनिवार को 10 बजे माजरा पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान उपमंडल पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास गांव में एक व्यक्ति के घर से 3.516 किलोग्राम भुक्की डोडे बरामद किए। 
इस मामले में आरोपी लखवीर सिंह पुत्र मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को इस अवैध नशे की खेप मिली। पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस इस रैकेट के पीछे के अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow