कोटी धीमान स्कूल में शिक्षकों का टोटा- सरकार ने रिक्त पद नहीं भरे तो एसएमसी करेगी धरना-प्रदर्शन

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी धीमान और इसके अधीन आने वाले अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को यदि सरकार और शिक्षा विभाग ने जल्द नहीं भरा तो विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नाहन में उपनिदेशक शिक्षा के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी

Nov 14, 2026 - 20:23
 0  5
कोटी धीमान स्कूल में शिक्षकों  का टोटा- सरकार ने रिक्त पद नहीं भरे तो एसएमसी करेगी धरना-प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़, 14 नवंबर : 

 
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी धीमान और इसके अधीन आने वाले अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को यदि सरकार और शिक्षा विभाग ने जल्द नहीं भरा तो विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नाहन में उपनिदेशक शिक्षा के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि  सीएम , शिक्षा मंत्री के समक्ष  बार-बार इस समस्या को  उठाने के बावजूद भी  शिक्षकों के पद नहीं भरे गए हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से पूरे शैक्षणिक क्षेत्र में पिछले करीब छह वर्षों से कोटी धीमान में  गणित का अध्यापक नहीं है, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
एसएमसी अध्यक्ष नरेश तोमर के  अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी धीमान में टीजीटी नॉन मेडिकल का पद जून 2008 से रिक्त चल रहा है, जबकि टीजीटी मेडिकल का पद वर्ष 2025 से खाली है। इसके अलावा विद्यालय के अधीन आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय छोउ भोगर में टीजीटी मेडिकल तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय क्यारिक और भवाई बालीच में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद रिक्त पड़े हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को कई विषयों की पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ रही है।

नरेश तोमर  ने बताया कोटी धीमान स्कूल में छठी से जमा दो कक्षा तक करीब 180 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आसपास के गांवों से विद्यार्थी प्रतिदिन सात से आठ किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल पहुंचते हैं। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अन्य विकल्प भी सीमित हैं। ऐसे में शिक्षकों की कमी का सीधा असर ग्रामीण विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्थानीय विधायक, उच्च शिक्षा उपनिदेशक और उच्च शिक्षा निदेशक को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। हाल ही में कोटी धीमान में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भी इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

एसएमसी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और शिक्षा विभाग ने जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो समिति अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को साथ लेकर नाहन में उपनिदेशक शिक्षा तथा निदेशक शिक्षा के कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नाहन राजीव ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने बारे उच्चाधिकारियों के साथ मामला उठाया गया है तथा उम्मीद है कि सरकार रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरेगी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />