यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 18-02-2026
कोचिंग के क्षेत्र में जाना माना संस्थान बीआरसी इंस्टिट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का लोहा बनवाया है। हाल ही में घोषित जेईई मेंस की परीक्षा में बीआरसी इंस्टिट्यूट नाहन के पांच छात्रों ने परीक्षा पास कर संस्थान का नाम रोशन किया है। बीआरसी इंस्टीट्यूट नाहन के पवन ममगई ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बीआरसी इंस्टीट्यूट के पांच छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और जिला का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि बीआरसी इंस्टीट्यूट के छात्रों ने अच्छे परसेंटाइल लेकर जिला भर में अपनी कामयाबी का लोहा बनवाया है। जेईई मेंस की परीक्षा में प्रांजल ने 97 परसेंटाइल , जितेंद्र 92.5 परसेंटाइल , आयुष 89.4 परसेंटाइल , दीक्षित 88.2 परसेंटाइल एवं ऋषभ ने अच्छे परसेंटाइल से परीक्षा उत्तीर्ण की है। पवन ममगई ने बताया कि जेईई मेंस दो परीक्षा अप्रैल 2026 में होनी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को उनका फाइनल रैंक और कॉलेज के लिए चयन होगा।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में बीआरसी इंस्टीट्यूट पिछले दो दशकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। उन्होंने कहा कि बीआरसी इंस्टीट्यूट के अनुभवी शिक्षकों की मेहनत के चलते ही हर वर्ष बीआरसी इंस्टीट्यूट के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होते हैं। इस वर्ष भी जेईई मेंस की परीक्षा में बीआरसी के पांच छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।