ग्राम संगठन के माध्यम से महिलाएं बन रही स्वावलंबी - ललिता
मशोबरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मशोबरा में आर्यावर्त व सक्षम ग्राम संगठन की महिलाओं की बैठक महिला समाज शिक्षा आयोजिका ललिता कुमारी की अध्यक्षता में संपन हुई । उन्होने महिलाओं को लिंग समानता के अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर के बारे जानकारी दी गई ।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 17 जून, 2026 :
मशोबरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मशोबरा में आर्यावर्त व सक्षम ग्राम संगठन की महिलाओं की बैठक महिला समाज शिक्षा आयोजिका ललिता कुमारी की अध्यक्षता में संपन हुई । उन्होने महिलाओं को लिंग समानता के अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर के बारे जानकारी दी गई । बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु जीआरसी के तहत हर मास में 100 प्रति ग्राम संगठन एकत्रित किया जा रहा है ।
ललिता कुमारी ने बताया कि महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए लघु उद्योगों को चलाने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं बड़ी तेजी के साथ उद्यमिता की ओर बढ़ रही है । जिनमें कुछ महिलाओं ने डेयरी फार्म खोलकर दुग्ध उत्पादन और काफी संख्या में महिलाएं नकदी फसलें अर्थात सब्जी उत्पादन करके स्वाबलंबन की ओर बढ़ रही है । इसके अतिरिक्त कुछ महिलाओं ने घरेलु सामग्री पर आधारित उत्पाद और चीड़ की पत्तियों से निर्मित विभिन्न प्रकार के सजावटी उत्पाद तैयार करके अपने स्टाॅल खोले गए हैं । उन्होने बताया कि ग्राम संगठन की महिलाएं प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों में भी अपने उत्पाद प्रदश्रित कर रही है । जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है । इसके अतिरिक्त उन्हें यह भी बताया गया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर कोर्स और अन्य कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
इस मौके पर सविता नेगी एल0वी0डी0सी, परवीन वर्मा एरिया कोऑर्डिनेटर, वैशाली ठाकुर मिशन कार्यकारी ने भी सरकार द्वारा महिलाओं के समाजिक आर्थिक उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं बारे जानकारी दी ।
बैठक में ग्राम संगठन की पदाधिकारी रीना कुमारी, जोशीला सत्या ,रीना ठाकुर सहित करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया ।
What's Your Reaction?




