घास काटते समय पेड़ से गिरी महिला, मौत
चंबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पर घास काटते समय पेड़ से गिरकर एक 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से मृतका के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, हादसा साहो क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कीड़ी पंचायत में हुआ।
यंगवार्ता न्यूज चम्बा 6 जून, 2026 :
चंबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पर घास काटते समय पेड़ से गिरकर एक 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से मृतका के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, हादसा साहो क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कीड़ी पंचायत में हुआ।
मृतका की पहचान निमो देवी (59) पत्नी मचलू राम, निवासी ग्राम कीड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह निमो देवी अपने घर के पास एक पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा (घास) काट रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह सीधे ऊंचाई से जमीन पर आ गिरीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना के संदर्भ में परिजनों के बयान दर्ज किए और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से मृतका के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
What's Your Reaction?