चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार धमाके की आवाज आने से अफरा तफरी का माहौल
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से अफरा तफरी का माहौल
न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़ 02-04-2026
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ और इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के कारण वहां खड़े वाहनों को मामूली नुकसान भी पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए और तहकीकात शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?




