चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ

डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित,  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तहत अंतर-महाविद्यालय  बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ  चंबा मैदान नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम में दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बी.के. शिवराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्रीमती रमा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि प्रो. बी.के. शिवराम का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Nov 20, 2026 - 17:48
 0  3
चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 20 नवंबर : 


डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित,  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तहत अंतर-महाविद्यालय  बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ  चंबा मैदान नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम में दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बी.के. शिवराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्रीमती रमा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि प्रो. बी.के. शिवराम का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 महाविद्यालयों के लगभग 130 बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल रहा है। मुख्य अतिथि प्रो. बी.के. शिवराम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी महाविद्यालयों की टीमों और खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय रामपुर की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय ऊना की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय जुखाला और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की टीमों के बीच मैच हुआ, जिसमें राजकीय महाविद्यालय जुखाला की टीम विजेता रही। तीसरे मुकाबले में डीएवी कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय नेरवा को कड़े मुकाबले में एक दो से हराया तथा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली ने राजकीय महाविद्यालय चौवाडी को तीन पांच से हराया। 

इस अवसर पर प्रतियोगिता समन्वयक डॉ देवराज शर्मा, आयोजक सचिव डॉ विवेक नेगी,आयोजक सचिव प्रो भारती, अध्यक्ष प्राध्यापक अभिभावक संघ राजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश कुमार तोमर सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ रविकांत शर्मा ने मंच का सफल संचालन किया। महाविद्यालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए सभी प्रभारियों को सम्मानित कर स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />