पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 11.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Oct 13, 2026 - 18:04
 0  29
पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 13 अक्टूबर :

पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 11.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी, डाकघर एवं तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, कथित तौर पर लंबे समय से शिलाई और पांवटा साहिब के आसपास चिट्टा व स्मैक बेचने के धंधे में संलिप्त है। सूचना के मुताबिक, वह उस दिन यमुना पुल कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने खड़ा था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 11.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच के दौरान नशे की आपूर्ति और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />