चूड़धार तीर्थ का मार्ग हुआ सुगम , नौहराधार से चाबधार तक बना रोड़ , सड़क बन जाने से आधा रह गई पैदल यात्रा

हिमाचल के प्रमुख आस्था स्थल चूड़धार के आधे रास्ते चाबधार तक जाने वाले 8 किलोमीटर नौहराधार-चूड़धार सड़क का एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा पासिंग की गई। इस सड़क के होने पर अब यहां अधिशासी अभियंता संगड़ाह द्वारा लगाया गया। यातायात प्रतिबंधित होने संबंधी बोर्ड भी हटाया जा चुका है। सड़क पास न होने के बावजूद पिछले 4 साल की तरह यहां वाहनों की आवाजाही जारी रही

Jul 19, 2026 - 17:12
 0  24
चूड़धार तीर्थ का मार्ग हुआ सुगम , नौहराधार से चाबधार तक बना रोड़ , सड़क बन जाने से आधा रह गई पैदल यात्रा
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  19-07-2026
हिमाचल के प्रमुख आस्था स्थल चूड़धार के आधे रास्ते चाबधार तक जाने वाले 8 किलोमीटर नौहराधार-चूड़धार सड़क का एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा पासिंग की गई। इस सड़क के होने पर अब यहां अधिशासी अभियंता संगड़ाह द्वारा लगाया गया। यातायात प्रतिबंधित होने संबंधी बोर्ड भी हटाया जा चुका है। सड़क पास न होने के बावजूद पिछले 4 साल की तरह यहां वाहनों की आवाजाही जारी रही। 
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन 200 से ज्यादा गाड़ियां इस मार्ग पर चल रही थी तथा इस साल शिकायत के बाद कुछ दिन पुलिस ने गाड़ियां रोकी भी थी। पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में करीब साढ़े 8 करोड़ का बजट मिलने पर बनी इस 8 किलोमीटर सड़क पर एक स्थानीय निजी बस ऑपरेटर द्वारा नियमित रूप से चलाई गई। बस को शिकायत के बाद आरटीओ नाहन द्वारा बंद करवाए जाने के बाद यह रोड मीडिया व सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। लोग इस सड़क को जल्द पास करवाने की भी मांग रहे थे , ताकि चाबधार के ग्रामीणों को उचित किराए पर बस सुविधा उपलब्ध हो सके। इस सड़क के बनने के बाद पैदल यात्रा आधी अथवा आठ किलोमीटर के करीब रह जाने से बुजुर्ग व बच्चे भी चूड़धार की यात्रा कर पा रहे हैं। 
चाबधार के ग्रामीणों ने पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7 से 10 अक्टूबर 2018 को इस सड़क की मांग को लेकर अपने गांव से शिमला तक की पैदल यात्रा की थी और फिर मुख्यमंत्री से मिले थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह ने बताया कि आज सड़क की पासिंग सड़क फिटनेस कमेटी द्वारा की जा चुकी है। एसडीएम संगड़ाह की अध्यक्षता वाली इस कमेटी द्वारा आज ही करीब 5 करोड़ की लागत से बने पौने 6 किलोमीटर चाड़ना-गुद्दगधार रोड को भी पास किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow