छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को कुनिहार की सामाजिक संस्थाओं ने कड़ी सजा देने की उठाई मांग
शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले हेवान शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कुनिहार क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस विभाग व सरकार से की है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश मे अप्रिय घटनाओ का दौर चला हुआ है इसी कडी मे अब एक हैवानियत को भी शर्मसार करने वाली खबर सामने आई जिसमे एक अध्यापक ही अब भक्षक का रूप ले बैठा।
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 17-06-2025
शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले हेवान शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कुनिहार क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस विभाग व सरकार से की है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश मे अप्रिय घटनाओ का दौर चला हुआ है इसी कडी मे अब एक हैवानियत को भी शर्मसार करने वाली खबर सामने आई जिसमे एक अध्यापक ही अब भक्षक का रूप ले बैठा। ये घटना सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के साथ लगते गांव जयालंग की है जिसमे एक अध्यापक के ऊपर स्कूल की छात्राओ के साथ छेड़छाड के आरोप लगे है l कुनिहार क्षेत्र के ज्यालग गाँव के प्राथमिक स्कुल के एक अध्यापक जिसका नाम इक़बाल भाटिया बताया जा रहा है ने एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है l
What's Your Reaction?

