कालका-शिमला हाईवे पर हादसा, रबौण के पास डिवाइडर से टकराया छोटा हाथी, बड़ा हादसा टला

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। सोलन के आंजी के समीप रबौण क्षेत्र में एक छोटा हाथी (लोडिंग वाहन) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

Jul 11, 2026 - 14:24
 0  4
कालका-शिमला हाईवे पर हादसा, रबौण के पास डिवाइडर से टकराया छोटा हाथी, बड़ा हादसा टला

यंगवार्ता न्यूज सोलन 11 जुलाई, 2026 : 

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। सोलन के आंजी के समीप रबौण क्षेत्र में एक छोटा हाथी (लोडिंग वाहन) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

गौरतलब है कि एनएच-5 पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि बारिश के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow