जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट,घायल ने तीन दिन बाद टांडा में तोडा दम,आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा के घरेड़ गांव में तीन दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान ने टांडा में दम तोड़ दिया। हत्या के आरोपी लक्की कुमार पुत्र महासू और उसकी माता झुणको देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Nov 24, 2025 - 18:46
 0  35
जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट,घायल ने तीन दिन बाद टांडा में तोडा दम,आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   24-11-2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा के घरेड़ गांव में तीन दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान ने टांडा में दम तोड़ दिया। हत्या के आरोपी लक्की कुमार पुत्र महासू और उसकी माता झुणको देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

इसके अलावा नूरपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। तीन दिन पहले संजीव कुमार की अपने पड़ोसियों के साथ जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई हुई थी। आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। 

बेसुध हालत में उसे उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर भी उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।- ,  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow