जातिगत जनगणना को अपने खाते में दर्ज करके झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही कांग्रेस : डा. बिंदल 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने 60 साल तक देश की सत्ता पर राज किया और जातिगत जनगणना भी करवाई , वो आज नरेंद्र मोदी द्वारा की जाने वाली जातिगत जनगणना को अपने खाते में दर्ज करके झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं

May 2, 2025 - 19:27
 0  34
जातिगत जनगणना को अपने खाते में दर्ज करके झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही कांग्रेस : डा. बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-05-2025
सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने 60 साल तक देश की सत्ता पर राज किया और जातिगत जनगणना भी करवाई , वो आज नरेंद्र मोदी द्वारा की जाने वाली जातिगत जनगणना को अपने खाते में दर्ज करके झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. बिन्दल ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग की हिमायती होती तो आजादी के तुरंत बाद से ही हर 10 साल बाद जातिगत जनगणना होती परन्तु ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही अनुसूचित जातियों, जनजातियों को केवल और केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। 
कांग्रेस पार्टी उनके विकास, उनके उत्थान के प्रति न पहले कभी गंभीर थी और न आज गंभीर है। कांग्रेस के नेताओं का यह बयान कि संविधान की रक्षा के लिए वो लोग घर-घर जाएंगे, यह भी 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत को चरितार्थ करता है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कांग्रेस की विभिन्न सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक हित साधने के लिए 75 बार बदला। वो लोग जिन्होंने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया , लज्जित किया वे लोग संविधान की रक्षा की बात करेंगे तो हास्यास्पद होगा। 
डाॅ. बिंदल ने कहा कि संविधान की शक्तियों को तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने हाथ में ले लिया और तानाशाह बन बैठी। डेढ़ लाख के लगभग देश भक्तों को जेल की कालकोठरी के पीछे धकेल दिया और देश पर आपातकाल थोप दिया। वो लोग आज संविधान को बचाने की बात केवल जनता को भटकाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की दुश्मन है जिसने धारा 356 का दुरुपयोग करके 88 बार प्रदेश की चुनी हुई सरकार को तोड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow