गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर नाहन में ट्रैफिक डायवर्ट, डीसी ने जारी किए आदेश
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 558वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 24 नवंबर को नाहन शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत यातायात डायवर्जन के आदेश जारी किए हैं।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 नवंबर :
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 558वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 24 नवंबर को नाहन शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत यातायात डायवर्जन के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा रात 8 बजे से 9 बजे तक दिल्ली गेट से गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक और रात 8 बजे से 9 बजे तक दिल्ली गेट से बस्ती चौक के बीच भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे से 9 बजे तक वाहनों को कोर्ट कॉम्प्लेक्स से दिल्ली गेट की ओर जाने के लिए शमशेर स्कूल के समीप से होटल सिटी हार्ट मार्ग से भेजा जाएगा। इस मार्ग पर नो एंट्री लागू रहेगी।
वहीं दिल्ली गेट से कोर्ट कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाले वाहनों को एचआरटीसी वर्कशॉप रोड से होते हुए एचपीपीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और डीसी कार्यालय रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कोर्ट रोड और शमशेर स्कूल से ओल्ड डिग्री कॉलेज नाहन की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 24 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?


