जुन्गा में ग्रामीणों को दी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी, फर्जी कॉल से रहें सावधान

 हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जुन्गा शाखा और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जुन्गा  में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय  लोगों  ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Nov 17, 2026 - 14:14
 0  3
जुन्गा  में ग्रामीणों को दी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं  की जानकारी, फर्जी कॉल से रहें सावधान

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 17 नवंबर  : 


 हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जुन्गा शाखा और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जुन्गा  में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय  लोगों  ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


शिविर में शाखा प्रबंधक नरेश कुमार और ़ऋषि कुमार ने महिलाओं  को डिजिटल बैंकिंग और नकदी रहित लेनदेन के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन बैंकिंग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने एटीएम का गोपनीय पिन नंबर और ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही, बैंक अधिकारी बनकर आने वाली फर्जी कॉल से सतर्क रहें, ताकि साइबर ठगी के माध्यम से कोई भी व्यक्ति उनके बैंक खाते से पैसे न निकाल सके। उन्होंने डेबिट कार्ड के सुरक्षित इस्तेमाल तथा ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को राज्य सहकारी बैंक की मोबाइल एप्लीकेशन हिमपैसा के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इसके माध्यम से घर बैठे सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से धन का लेनदेन किया जा सकता है।


शिविर में भारत और प्रदेश सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे एनएलआरएम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना (एमएमएसवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) तथा अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक में खाते खोलने के लिए भी प्रेरित किया और बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान ममता राणा, सचिव सुनिता राणा, के अतिरिक्त ज्योति एसएचजी,  क्याणा, तारा माता एसएचजी,   क्याना पूजा स्वयं सहायता समूह, आरती एसएचजी, सूरज एसएचजी  सहित जुन्गा पंचायत के लोगों ने भाग लिया । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />