आपके कपड़े, किताबें और खिलौने आ सकते हैं किसी के काम, 30 जून तक कर सकते हैं डोनेट

अगर आपके घर में पुराने कपड़े, किताबें और बच्चों के खिलौने काफी समय से ऐसे ही पड़े हुए हैं और ये अच्छी हालत में हैं तो ये किसी अन्य जरुरतमंद एवं गरीब के काम आ सकते हैं। आम तौर पर सभी साधन संपन्न घरों में ऐसा सामना अक्सर यूं ही पड़ा रहता है और खराब होता रहता है

Jun 16, 2026 - 17:32
 0  10
आपके कपड़े, किताबें और खिलौने आ सकते हैं किसी के काम, 30 जून तक कर सकते हैं डोनेट

यंगवार्ता न्यूज हमीरपुर 16 जून, 2026 : 


अगर आपके घर में पुराने कपड़े, किताबें और बच्चों के खिलौने काफी समय से ऐसे ही पड़े हुए हैं और ये अच्छी हालत में हैं तो ये किसी अन्य जरुरतमंद एवं गरीब के काम आ सकते हैं। आम तौर पर सभी साधन संपन्न घरों में ऐसा सामना अक्सर यूं ही पड़ा रहता है और खराब होता रहता है। ऐसे सामान को किसी जरुरतमंद गरीब परिवार तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और जिला रैडक्रॉस सोसाइटी एक विशेष पहल करने जा रही है।


 उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति या परिवार इस तरह का सामान डोनेट करना चाहता है तो वह इसे 30 जून तक हमीरपुर के बचत भवन के परिसर में स्थित जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में पहुंचा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 86298-19222 पर संपर्क किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow