देश और प्रदेश में बढ रही महिला हिंसा चिंता का विषय , अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व्यक्त की चिंता 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देश और प्रदेश में बढ रही महिला हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समिति का कहना है कि देश और प्रदेश की सरकारें महिला हिंसा को रोकने में असफल हो चुकी है। उल्टा देश की मोदी सरकार और उनके नेता लगातार महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसाओं में शामिल हो रहे। मोदी सरकार तथा आरएसएस लगातार भाजपा में शामिल अपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने काम कर रहे

Dec 2, 2025 - 18:29
 0  5
देश और प्रदेश में बढ रही महिला हिंसा चिंता का विषय , अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व्यक्त की चिंता 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-12-2025
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देश और प्रदेश में बढ रही महिला हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समिति का कहना है कि देश और प्रदेश की सरकारें महिला हिंसा को रोकने में असफल हो चुकी है। उल्टा देश की मोदी सरकार और उनके नेता लगातार महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसाओं में शामिल हो रहे। मोदी सरकार तथा आरएसएस लगातार भाजपा में शामिल अपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने काम कर रहे है। 
प्रेस जो जारी बयान में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष  संतोष कपूर , जिला कमेटी सिरमौर की सचिव अमिता चौहान , जिला कमेटी की कोषाध्यक्ष आशा शर्मा , उपाध्यक्ष जिला कमेटी सेवती कमल और लोकल कमेटी नाहन की सचिव फरजाना ने बताया कि चुरहा से भाजपा के विधायक हंस राज पर लगे आरोप और उनको दिया जा रहा संरक्षण सबके सामने जग जाहिर हो रहा है। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा अपराध के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए न बोल कर उनको बचाने में मदद कर रही हैं। भाजपा और मोदी सरकार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का जो नारा दिया है वो अब ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश की बेटियों को भाजपा के नेताओं से बचाओ की तरफ बढ़ रहा है। 
पिछले कई महीनों से प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। देश में मोदी सरकार सारे अपराधिक छवि वाले नेताओं बाबाओं को संरक्षण दिया है और अब हिमाचल की बारी आ रही है। यह दिखाता है कि आरएसएस भाजपा की असली मानसिकता क्या है। महिला समिति मांग करती है कि चुराह के विधायक हंस राज की जमानत याचिका एक दम तत्काल प्रभाव से रद्द हो तथा उनको विधानसभा में रहने का भी कोई हक नहीं है। सदस्यता भी रद्द हो तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow