देश को ‘एक देश, एक कारोबारी’ की दिशा में ले जाने के गोपनीय एजेंडे पर काम कर रही भाजपा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वह देश को ‘एक देश, एक कारोबारी’ की दिशा में ले जाने के गोपनीय एजेंडे पर काम कर रही

Dec 21, 2025 - 15:51
 0  7
देश को ‘एक देश, एक कारोबारी’ की दिशा में ले जाने के गोपनीय एजेंडे पर काम कर रही भाजपा : अखिलेश यादव
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ   21-12-2025

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वह देश को ‘एक देश, एक कारोबारी’ की दिशा में ले जाने के गोपनीय एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत अब ‘एक का धंधा, एक से चंदा’ बन चुका है, जिसके तहत देश के हर बड़े कारोबार को गिने-चुने हाथों में समेटने की कोशिश की जा रही है। 

सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व चंदे की सुविधा के लिए अलग-अलग जगह न जाकर, पूरे आर्थिक तंत्र को कुछ चुनिंदा लोगों के नियंत्रण में देना चाहता है। अपने पैसों की “महाभूख” को पूरा करने के लिए सरकार और संगठन में ऐसे लोगों को बैठाया गया है, जो बिना किसी सवाल-जवाब के हर फैसले पर हामी भरते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी देश के लिए एकाधिकार की भावना घातक होती है चाहे वह राजनीतिक हो, आर्थिक हो या सामाजिक। आज भाजपा सरकार जिस तरह से नीतियों और नियम-कानूनों में बदलाव कर अन्य औद्योगिक घरानों को कमजोर कर रही है और आर्थिक गतिविधियों को चुनिंदा समूहों तक सीमित कर रही है, उससे देश एक गंभीर और खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow