धर्मशाला में सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरी भाजपा, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है और सरकार की नीतियों के खिलाफ मंडल स्तर तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। धर्मशाला भाजपा के दोनों मंडलों शहरी व ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन वीरवार को आयोजित किया

Apr 9, 2026 - 19:51
 0  5
धर्मशाला में सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरी भाजपा, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सरकार की नीतियां जनविरोधी, कार्यकाल विफल 

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    09-04-2026

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है और सरकार की नीतियों के खिलाफ मंडल स्तर तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। धर्मशाला भाजपा के दोनों मंडलों शहरी व ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन वीरवार को आयोजित किया गया।

सम्मेलन के बाद दोनों मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कचेहरी अडडा में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा सम्मेलन व प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी रही हैं तथा कार्यकाल विफल रहा है। प्रदेश सरकार दमनकारी नीति अपना रही है, कोई प्रदर्शन करता है तो उस पर झूठी एफआईआर दर्ज की जाती है। विधायकों पर भी एफआईआर दर्ज की जा रही है, पुलिस प्रशासन को सरकार ने इसी काम में लगा रखा है तथा पुलिस को उसका काम नहीं करने दिया जा रहा है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा, पेंशनर्स को पेंशन नहीं मिल रही, बेरोजगारों को रोजगार न मिलने के चलते बेरोजगार सडक़ों पर उतरने को मजबूर हैं। जिसके चलते प्रदेश के युवा साथी बाहरी राज्यों की ओर रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। थुरल घटनाक्रम पर सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश में ड्रग माफिया सबसे बड़ी समस्या है, बिना किसी संरक्षण के ड्रग माफिया कहीं पनप नहीं सकता, सरकार ड्रग माफिया पर नकेल नहीं कस पा रही है।

एटीएस विरोध को लेकर सुधीर शर्मा ने कहा कि एटीएस यदि केंद्र का प्रोजेक्ट है तो पूरे देश में यह लागू क्यों नहीं हुआ। केंद्र ने एक एक्ट बनाया था, जिसे रोक दिया था, प्रदेश सरकार ने क्यों एटीएस को जल्दबाजी में लागू कर दिया, बाकी प्रदेश क्यों नहीं लागू कर रहे हैं। एक ही जगह एटीएस क्यों स्थापित किया गया है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि एटीएस के विरोध में प्रदर्शन करने वाले टैक्सी आपरेटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले को ही पता नहीं है कि एफआईआर भी हुई है। जब जिस व्यक्ति का नाम एफआईआर दर्ज करवाने में सामने आ रहा है, उससे बात की गई तो उसने बताया कि मैं तो थाने गया ही नहीं। सुधीर ने कहा कि इस पर पुलिस पर फर्जी एफआईआर का मामला बनता है, टैक्सी यूनियन को बाद की बात है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow