नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डब्लू में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया

Aug 20, 2025 - 16:08
 0  30
नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-08-2025

नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डब्लू में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पेंटिंग, वाद-विवाद, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ सहित विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटक का मंचन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कल्याण विभाग एवं ग्राम पंचायत बलोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।  इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

नशा मुक्ति पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए अलग-अलग किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान ओमप्रकाश, विद्यालय की प्रधानाचार्या राशिमा सेन, ब्लैक ब्लैंकेट एनजीओ के संस्थापक दीपक सुंद्रियाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रानी, तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा, पंचायत सचिव नरेश सहित पंचायत के अन्य वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow