प्रश्नकाल के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष में जाॅब ट्रेनी पाॅलिसी व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष में जाॅब ट्रेनी पाॅलिसी व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई

Aug 20, 2025 - 16:04
Aug 20, 2025 - 16:18
 0  49
प्रश्नकाल के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष में जाॅब ट्रेनी पाॅलिसी व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-08-2025

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष में जाॅब ट्रेनी पाॅलिसी व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।  प्रदेश में नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।  

प्रश्नकल के दौरान भाजपा की ओर से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दी गई नौकरियों का हिसाब मांगा गया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक साल में एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। 

विपक्ष के सवालों का जब मुख्यमंत्री जवाब देने लगे और एक-एक कर नौकरियां गिनाने लगे तो विपक्ष ने कहा कि झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद विरोध स्वरूप भाजपा के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow