नाहन शहर के जाने-माने कारोबारी विक्रांत गुप्ता का अचानक हार्ट अटैक से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर 

नाहन शहर के जाने -माने व स्नेह दिल कारोबारीविक्रांत गुप्ता का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिजनो व व्यापारिक वर्ग में शोक की लहर

Mar 5, 2026 - 16:07
 0  7
नाहन शहर के जाने-माने कारोबारी विक्रांत गुप्ता का अचानक हार्ट अटैक से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - नाहन     05-03-2026

नाहन शहर के जाने -माने व स्नेह दिल कारोबारीविक्रांत गुप्ता का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिजनो व व्यापारिक वर्ग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बीते दिन उन्होंने सामान्य तरीके से होली का पर्व मनाया था और सुबह भी सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था।

परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे विक्रांत गुप्ता ने रोज की तरह चाय पी। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और पल भर में ही उनका निधन हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

दिवंगत के बड़े भाई नवनीत गुप्ता ने बताया कि विक्रांत गुप्ता पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे और सुबह तक किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। अचानक आए हार्ट अटैक ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने बताया कि दिवंगत का अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोक्षधाम में किया जाएगा।

विक्रांत गुप्ता शहर के मालरोड स्थित बसंत थियेटर के नीचे क्रॉकरी की दुकान चलाते थे और व्यापारिक जगत में उनकी पहचान एक मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर के व्यापारी वर्ग और परिचितों में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow