नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीती रात करीब तीन बजे

Apr 4, 2026 - 16:20
 0  29
नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

यंगवार्ता न्यूज़ -  सिरमौर     04-04-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीती रात करीब तीन बजे की है। शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र से बद्दी (सोलन) जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों को बाहर निकाला। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरधार-नौहराधार मार्ग पर चाढ़ना के पास कार  अचानक अनियंत्रित होकर भवाई वाली सड़क के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गुलशन पुत्र राम विसाग निवासी बीपीओ कौल मोजरा टीटागढ़ झारखंड और नरेश कुमार पुत्र बारूराम निवासी वीपीओ कुलग कुपवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

कार चालक विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला फतेहपुर कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हुआ है।  पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे में दो लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow