पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल , दो बैलों की मौके पर ही मौत

पच्छाद उप मंडल की टिकरी कुठाड़ पंचायत के खड़ोह की धार गांव में मंगलवार सायं उस समय अफरा-तफरी मच गई , जब अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई , जबकि बैलों की एक जोड़ी भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे दो देसी बैलों की मौत हो गई

Jan 27, 2026 - 19:15
 0  23
पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल , दो बैलों की मौके पर ही मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-01-2026

पच्छाद उप मंडल की टिकरी कुठाड़ पंचायत के खड़ोह की धार गांव में मंगलवार सायं उस समय अफरा-तफरी मच गई , जब अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई , जबकि बैलों की एक जोड़ी भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे दो देसी बैलों की मौत हो गई। 
घायल महिला की पहचान शारदा देवी पत्नी भगत राम शाम के समय पशु शाला में गई  हुई थी। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गनीमत यह रही कि महिला की जान बच गई। परिवार के मुखिया सोम दत्त ने बताया कि इस घटना से उनकी बैलों की जोड़ी मर जाने से आर्थिक नुकसान हुआ है। 
बताते है कि घायल महिला शारदा देवी के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात हैं। घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दे दी गई है। वार्ड सदस्य मदन लाल ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे के करीब हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow