औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित शीशा निर्माण उद्योग में बड़ा हादसा होते-होते टला
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित एक शीशा निर्माण उद्योग में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 7 बजे तकनीकी खराबी के चलते फैक्ट्री का बॉयलर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट ग
यंगवार्ता न्यूज़ - कालाअम्ब 29-03-2026
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित एक शीशा निर्माण उद्योग में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 7 बजे तकनीकी खराबी के चलते फैक्ट्री का बॉयलर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि उससे जुड़ा भारी धातु कवर उखड़कर दूर जा गिरा।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उस समय यहां मौजूद 5-6 मजदूरों को आंशिक चोटे आई है। जानकारी के अनुसार, हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री में सुबह की शिफ्ट के दौरान नियमित रूप से उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक बॉयलर में तकनीकी खराबी आई और देखते ही देखते तेज धमाका हो गया।
धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों से लैस थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें जरूर आईं, लेकिन उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दे दिया गया। किसी भी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन जारी है।
What's Your Reaction?




