पशुशाला में करंट दौड़ने से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गायें गंभीर रूप से प्रभावित हुईं। घटना के बाद पशुपालक ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 17, 2026 - 17:10
 0  15
पशुशाला में करंट दौड़ने से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब, 17 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गायें गंभीर रूप से प्रभावित हुईं। घटना के बाद पशुपालक ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को दीपक कुमार पुत्र जागर सिंह निवासी गांव किशनपुरा ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दी कि उनके घर के पास स्थित पशुशाला में बंधी तीनों गायों को अचानक बिजली का करंट लग गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गायों की तेज आवाज सुनकर वह राहुल और शेर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायों को बचाने के लिए रस्सियां खोलने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उन्हें भी करंट का झटका लगा। काफी मशक्कत के बाद रस्सियां काटकर पशुओं को करंट की चपेट से बाहर निकाला गया।

हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गायें बेहोश हो गईं। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

पुलिस थाना पांवटा साहिब ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और बिजली विभाग की कथित लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow