हिमाचल में सोमवार से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 30 तक बारिश और अंधड़ के आसार

प्रदेश में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कोकसर और अटल टनल के आसपास बारिश के साथ फाहे गिरे। कुल्लू में दोपहर तीन बजे के बाद अंधड़ चला और कई जगह बारिश हुई। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से लू चली। रविवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

Apr 26, 2026 - 13:23
 0  34
हिमाचल में सोमवार से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 30 तक बारिश और अंधड़ के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला : 26 - 04 - 2026

 प्रदेश में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कोकसर और अटल टनल के आसपास बारिश के साथ फाहे गिरे। कुल्लू में दोपहर तीन बजे के बाद अंधड़ चला और कई जगह बारिश हुई। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से लू चली। रविवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।
 
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली। दोपहर को कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया। जुब्बल की पंचायत झाल्टा, गिल्टाड़ी, झगटान, मांदल और भोलाड़ के अलावा चिड़गांव की रोहल, धगोली और आंध्रा पंचायत में शुक्रवार शाम ओलों ने तबाही मचाई। 
 
ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पहुंच गया है। बीते साल अप्रैल में ऊना में अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंचा। इससे पूर्व साल 2022 में पारा 43.2 डिग्री रहा था।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रह सकती हैं। यह स्थिति हीट डोम जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow