पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी की उम्मीद में वीकेंड पर उमड़े सैलानी

पहाड़ों की रानी शिमला इस वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हो गई है। वीकेंड पर महीने के दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सैलानी शुक्रवार शाम को ही शिमला पहुंचना शुरू

Dec 13, 2025 - 16:08
 0  4
पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी की उम्मीद में वीकेंड पर उमड़े सैलानी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-12-2025

पहाड़ों की रानी शिमला इस वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हो गई है। वीकेंड पर महीने के दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सैलानी शुक्रवार शाम को ही शिमला पहुंचना शुरू हो गए थे।

बर्फ की उम्मीद लिए और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों ने मालरोड, रिज, कुफरी और नालदेहरा पर्यटन स्थलों का रुख किया।

शनिवार को शहर के मालरोड और रिज मैदान पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही। रिज मैदान पर आयोजित फूड कार्निवल दर्शकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इन दिनों दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow