मस्जिद विवाद के बीच धामी क्षेत्र में फेरी वाले युवक से मारपीट मामले में पुलिस ने 6 लोग लिए हिरासत में 

शिमला में मस्जिद विवाद के बीच धामी क्षेत्र में फेरी वाले युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इन लोगों से पूछताछ कर रही

Oct 21, 2024 - 19:32
Oct 21, 2024 - 19:46
 0  49
मस्जिद विवाद के बीच धामी क्षेत्र में फेरी वाले युवक से मारपीट मामले में पुलिस ने 6 लोग लिए हिरासत में 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-10-2024

शिमला में मस्जिद विवाद के बीच धामी क्षेत्र में फेरी वाले युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इन लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने पीडि़त युवक से भी संपर्क कर लिया है। युवक को शिमला बुलाया गया है। 

शिमला पहुंचने पर पुलिस पीडि़त के बयान को दर्ज किया जाएगा। उसके बाद नियमों के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर युवकों को हिरासत में लिया है। 

उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती। कानून को हाथ मे लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
गौर हो कि बीते शनिवार को एक वीडिया इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। यह वीडियो शिमला के साथ लगते धामी क्षेत्र का है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति फेरी वाले बाइक सवार युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। 

वीडियो में एक व्यक्ति फेरी वाले को थप्पड़ मार रहा और दूसरा उसकी वीडियो बना रहा है। इस पर फेरी वाले ने कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में व्यक्ति फेरी वाले को तलवार से काटने की धमकी दे रहा है। 

वायरल वीडियो शिमला जिला के धामी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीटने के बाद फेरी वाले बाइक सवार युवक को मुर्गा बनाया। इस मामले में शनिवार शाम को शिमला पुलिस ने बालूगंज थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow