राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वह आज राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

Nov 23, 2026 - 17:11
 0  3
राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
यंगवार्ता न्यूज - चम्बा, 23 नवंबर : 
विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वह आज राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर विधायक ने कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने की मांग पर विधायक ने कहा कि इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा को आवश्यक मापदंडों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें आसपास के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की दूरी, निर्धारित मानदंडों तथा विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंड पूरे होने पर विद्यालय के स्तरोन्नयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना और उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों द्वारा मुख्य सड़क से राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा तक सड़क निर्माण की रखी गई मांग सहित विद्यालय की विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए भी हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले विद्यालय के मुख्याध्यापक नीतू भाटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में विद्यालय का स्टाफ, साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />