पावंटा साहिब के अम्बोया में 9वीं कक्षा के छात्र की बेहरमी से पिटाई, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन

पांवटा साहिब के अंबोया में नवीं क्लास के एक बच्चे की टीचर द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है, यहाँ एक बेरहमी टीचर ने 9वीं क्लास के छात्र कों खूब मारा इतना मारा की बच्चे कों अस्पताल लाना पड़ा

May 27, 2025 - 15:39
 0  71
पावंटा साहिब के अम्बोया में 9वीं कक्षा के छात्र की बेहरमी से पिटाई, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -पावंटा साहिब     27-05-2025

पांवटा साहिब के अंबोया में नवीं क्लास के एक बच्चे की टीचर द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है, यहाँ एक बेरहमी टीचर ने 9वीं क्लास के छात्र कों खूब मारा इतना मारा की बच्चे कों अस्पताल लाना पड़ा, मामला मंगलवार का है। 

जानकारी के अनुसार 9वीं कक्षा के छात्र निखिल (13), पुत्र तारा चंद, वार्ड नंबर 2 अंबोया, को शिक्षक ने मामूली शोर मचाने पर बेरहमी से पीट दिया, पीड़ित छात्र के बाजू और टांग पर चोट के गहरे निशान देखे गए है। 

निखिल ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई,इसके बाद पिता तारा चंद ने थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज कराई,शिक्षक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में स्कूल में ड्यूटी ज्वाइन की थी। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र नेगी ने बताया कि बच्चों के पिता द्वारा शिकायत के बाद उनके संज्ञान में यह मामला आया है। 

प्रधानाचार्य नरेंद्र नेगी ने आगे बताया कि वह किसी आवश्यक बैठक के कारण फिलहाल स्कूल में उपस्थित नहीं है,स्कूल प्रबंधन ने छात्र और उसके पिता को बुलाया है। पिता तारा चंद ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इस तरह की हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। 

स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है,वह चाहते हैं कि शिक्षक के खिलाफ उचित कदम उठाया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं। मामले में पुष्टि करते हुए एसएचओ पुरुवाला राजेश पाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow