पीएम मोदी ने मुंबई में फस्र्ट वल्र्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट का किया उद्घाटन  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई में फस्र्ट वल्र्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, रचनात्मक विचारकों को संबोधित किया

May 2, 2025 - 12:34
 0  40
पीएम मोदी ने मुंबई में फस्र्ट वल्र्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट का किया उद्घाटन  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - मुंबई     02-05-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई में फस्र्ट वल्र्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, रचनात्मक विचारकों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि वेव्स ये सिर्फ एक छोटा सा नाम नहीं है। ये एक लहर है – कल्चर की, क्रिएटिविटी की, यूनिवर्सल कनेक्ट की। 

यह एक ऐसा ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो आप जैसे हर आर्टिस्ट, हर क्रिएटर का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए आइडिया के साथ क्रिएटिव वल्र्ड के साथ जुड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 100 से अधिक देशों के कलाकार, इनोवेटर्स, निवेशक और नीति निर्माता एक ही छत के नीचे एकत्रित हुए हैं। हम प्रतिभा और रचनात्मकता के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रख रहे हैं। वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है जो हर कलाकार और क्रिएटर का है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सिनेमा देश की संस्कृति की आवाज है। हमने भारतीय सिनेमा के अनेकों दिग्गजों को याद किया। वेव्य कुछ कर दिखाने का मंच है। गांधीजी के भजन को दुनियाभर के कलाकारों ने आवाज दी। दुनियाभर में भारतीय सिनेमा की गूंज है। वेव्स 2025 में पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी में भारतीय सिनेमा दुनिया के हर हिस्से में भारत को लोकप्रिय बनाने में सफल रहा है। 

यह रूस में राज कपूर की लोकप्रियता, कान्स में सत्यजीत रे की लोकप्रियता और ऑस्कर में आरआरआर की सफलता से स्पष्ट है। ये ‘क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वल्र्ड’ का सही समय है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में रचनात्मक अर्थव्यवस्था भारत की जीडीपी में अपना योगदान बढ़ा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow