शिमला 11 मई, 2026 :
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन सोमवार को मशोबरा ब्लॉक की अंतिम छोर की पंचायत पीरन में विभिन्न पदो के लिए 14 नामांकन पत्र भरे गए ।
एआरओ पंचायत चुनाव वेदप्रकाश शर्मा और पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रधान पद के लिए दो, उप प्रधान पद के लिए छः, वार्ड सदस्य के लिए छः प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए । उन्होने बताया कि वार्ड सदस्यों के लिए वार्ड नंबर ट्राई-1 से अर्चना ठाकुर , ट्राई-2 से अनुराधा , देवठी से नरायण सिंह और बटोला से सुरक्षा देवी ने अपना नामांकन पत्र भरा गया अर्थात इन वार्डों के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं जबकि पीरन वार्ड से दो सदस्य शुभम और प्रेमदास ने अपना पर्चा दाखिल किया है ।
इसी प्रकार प्रधान पद के दो महिलाओं पूनम और सुरेखा देवी ने नामांकन किया । जबकि निशा देवी ने 8 मई को नामाकंन पत्र भरा था जिससे प्रधान पद के लिए कुल तीन महिला उम्मीदवार हो गए है । सबसे ज्यादा उप प्रधान पद के लिए छः उम्मीदारों ने अपना पर्चा भरा । जिनमें बुधराम, संदीप, अतर सिंह, शुभम वर्मा, रामानन्द और कमलकांत शामिल है । 15 मई तक नाम वापिस लेने के उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी ।