प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई

Oct 31, 2025 - 15:23
 0  41
प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-10-2025

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। वहीं सुंदरनगर में मध्यम, मंडी और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। राज्य में सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से  4 नवंबर को एक-दो स्थानों पर और 5 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक और 6 नवंबर को माैसम साफ बना रहेगा। 

वहीं, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 12.0, भुंतर 9.0, कल्पा 4.1, धर्मशाला 17.8, ऊना 15.5, नाहन 15.1, केलांग 0.1, पालमपुर 10.0, सोलन 12.4, मनाली 5.9, कांगड़ा 13.0, मंडी 13.2, बिलासपुर 15.5, हमीरपुर 13.0, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 10.2, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 7.5, भरमाैर 9.4, रिकांगपिओ 7.2, सेऊबाग 7.8, बरठीं 13.4, कसाैली 12.5, पांवटा साहिब 20.0, ताबो -0.8 व बजाैरा में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow