प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय सात जिलों में आज से दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार 

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय सात जिलों में आज से दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आज सुबह से राजधानी शिमला व अन्य भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए

Dec 21, 2025 - 00:20
 0  10
प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय सात जिलों में आज से दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     20-12-2025

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय सात जिलों में आज से दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आज सुबह से राजधानी शिमला व अन्य भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज हुई है। 

वहीं नाहन-ऊना सहित कई मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे कई जगह दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिल्ली में सुबह के समय कोहरा के कारण शुक्रवार को दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा आने वाली इंडिगो कंपनी की एक फ्लाइट रद्द रही। यह फ्लाइट दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचती है, लेकिन कम दृश्यता होने से चलते दिल्ली से ही फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। 

इसके चलते दिल्ली से सुबह कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए कई यात्री नहीं पहुंच सके। इसके अलावा इंडिगो की एक दिल्ली और एक चंडीगढ़ से फ्लाइट दोपहर के समय कांगड़ा हवाई अड्डा आईं। 
  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow