प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी

प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में पहली अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू

Feb 17, 2025 - 14:20
 0  31
प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-01-2025

प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में पहली अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। 

अभी तक 43 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। प्रदेश में किसानों से गेहंू की फसल की खरीद करने के लिए 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

पहली अप्रैल से केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की खरीद प्रदेश में 11 मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें धौलाकुआं, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मार्केट यार्ड टकारला जिला ऊना, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन, अनाज मंडी फतेहपुर, मीलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां, सब्जी मंडी बैजनाथ जिला कांगड़ा शामिल है। 

इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहंू फसल की जाएगी। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति किवंटल तय किया गया है। किसानों को (द्धश्चड्डश्चश्चश्च.द्बष्.द्बठ्ठ) पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहंू की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए विभाग का पोर्टल खोल दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow