प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी समीर रस्तोगी को मुख्य वन संरक्षक किया नियुक्त 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी समीर रस्तोगी को प्रदेश के वन विभाग का मुखिया बनाया है। समीर रस्तोगी को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF) नियुक्त

Apr 28, 2025 - 16:35
 0  31
प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी समीर रस्तोगी को मुख्य वन संरक्षक किया नियुक्त 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-04-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी समीर रस्तोगी को प्रदेश के वन विभाग का मुखिया बनाया है। समीर रस्तोगी को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। 

समीर रस्तोगी 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। समीर रस्तोगी पिछले साल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापिस लौटे हैं। समीर रस्तोगी फरवरी 2019 से फरवरी 2024 तक केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड मुंबई में चीफ विजिलेंस अफसर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। 

इसके बाद से वे जाईका वानिकी परियोजना में मुख्य परियोजना निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। विशेष चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्यपाल के अनुमोदन के बाद यह नियुक्ति की गई है। समीर रस्तोगी को पे मैट्रिक्स के लेवल 17 (Apex Scale) पर 2,25,000 रुपये के निश्चित वेतनमान पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समीर रस्तोगी की नियुक्ति से संबंधित आदेशों की प्रतिलिपि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों को भी भेजी गई है।

रस्तोगी की नियुक्ति से प्रदेश के वन विभाग में नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वे इससे पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण तथा वन प्रबंधन के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। 

वह हिमाचल में डीएफओ, सीसीएफ और अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, मिड हिमालयन परियोजना में क्षेत्रीय परियोजना निदेशक बिलासपुर व वन विकास निगम में उत्कृष्ट पद पर सेवारत रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow