फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप 

प्रदेश के जिला ऊना के तहत पुलिस थाना मैहतपुर के तहत बनगढ़ पुखरू में 29 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान रुकसाना पत्नी अमिर खान निवासी वार्ड नंबर चार बनगढ़ पुखरू के रूप में......

Oct 8, 2024 - 21:28
 0  136
 फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   08-10-2024

प्रदेश के जिला ऊना के तहत पुलिस थाना मैहतपुर के तहत बनगढ़ पुखरू में 29 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान रुकसाना पत्नी अमिर खान निवासी वार्ड नंबर चार बनगढ़ पुखरू के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र 6 माह पहले हुई थी। 

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि रुकसाना को उसके ससुराल वाले तंग कर रहे थे। मृतक की बहन ने बताया कि शादी के बाद से रुकसाना लगातार परेशानियों की शिकायत करती रही थी।

जानकारी के मुताबिक रूकसाना निवासी बनगढ़ पखरू का शव सोमवार शाम को घर के बाहर फंदे पर झूलता हुआ मिला। शव को नीचे उतार परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मायका पक्ष अस्पताल पहुंचे। 

मृतक के भाई मोहम्मद आर्यन निवासी नंगल का कहना है कि मेरी बहन रूकसाना की शादी आमिर खान निवासी पूखरू के साथ अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले तंग करते रहते थे।

पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow