हिमकोफेड कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का चेयरमैन विक्रम शर्मा ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की आज (सोमवार)को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव पंजावर में निर्माणाधीन हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Jul 13, 2026 - 20:53
 0  8
हिमकोफेड कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्र का चेयरमैन विक्रम शर्मा ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

यंगवार्ता न्यूज ऊना, 13 जुलाई, 2026 :

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की आज (सोमवार)को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव पंजावर में निर्माणाधीन हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने कहा कि हिमकोफेड प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। पंजावर में बन रहा कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा। इसके शुरू होने से सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और युवाओं को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सहकारिता गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। भवन निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़ी सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इससे पूर्व गांव पंजावर पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विक्रम शर्मा डिक्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। 

इस अवसर पर सतीश बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल सदस्य अशोक ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर,वरिंदर मनकोटिया, सतविंदर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow