पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज
पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाथापाई करने वाले आरोपी फरहान को हिरासत में ले लिया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने नाहन में आज मीडिया को जानकारी दी।

मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है वह आईआरबी की 6ठी बटालियन धौला कुआं में तैनात है और वर्तमान में पांवटा साहिब के तारुवाला स्थित स्ट्रांग रूम में यह अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने बताया कि ये जवान बीते कल ये जवान दोपहर में ड्यूटी के लिए जा रहा था तो रास्ते में गोंदपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके आगे से कट मारा जिसके बाद पुलिस कर्मी ने उस गाड़ी चालक को गाड़ी ठीक से चलाने को कहा। जिसके बाद उस गाड़ी चालक ने इस पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और उसका बैग छिनने का भी प्रयास किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगामी तफ्तीश जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?