बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में, न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज 

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के बाद मंगलवार को माैसम तो खुल गया लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

Dec 10, 2024 - 13:40
 0  32
बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में, न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-12-2024

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के बाद मंगलवार को माैसम तो खुल गया लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर सहित कांगड़ा जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य सभी भागों में 16 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

वहीं भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी (मंडी) के कई हिस्सों में 10 से 12 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कुछ स्थानों पर यह सामान्य से काफी नीचे रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

कुछ स्टेशनों पर सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।  12 दिसंबर तक राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं जमीनी पाला पड़ने की संभावना है। उधर, बीती रात को शिमला जिले के चाैपाल के खिड़की, खड़ापत्थर व अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई। इससे चाैपाल के लिए मंगलवार सुबह बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 1.0, सुंदरनगर 0.2, भुंतर -1.4, कल्पा -5.4, धर्मशाला 3.9, ऊना 0.4, नाहन 5.9, पालमपुर 0.0, सोलन -0.6, मनाली -2.8, कांगड़ा 2.0, मंडी 1.5, बिलासपुर 3.7, हमीरपुर 0.6, चंबा 1.0, जुब्बड़हट्टी 2.1, कुफरी -2.2, कुकुमसेरी -8.1, नारकंडा -3.4, भरमाैर -1.7, रिकांगपिओ -1.8, सेऊबाग -2.5, धाैलाकुआं 3.8, बरठीं -0.7, समदो -7.9, सराहन 4.1, ताबो -12.7, देहरा गोपीपुर 5.0 व बजाैरा में -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow