दर्दनाक : आनी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी निजी बस, कई लोगों के माैत की आशंका

Dec 10, 2024 - 13:34
 0  231
दर्दनाक : आनी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी निजी बस, कई लोगों के माैत की आशंका
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-12-2024

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की माैत की आशंका है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे में चालक की माैत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस(एनपीटी) करसोग के आनी जा रही थी। इसी दाैरान l सुबह करीब 11:30 बजे श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । 

हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दाैरान बस में 25 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी माैके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। 

पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी माैके पर पहुंची है। डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि बस चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमारी टीम मौके पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow