फोन पर बात करते समय अचानक फटा मोबाइल, गंभीर हालत में युवती टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

प्रदेश के चंबा जिला विकास खंड सलूणी के बिचुणी गांव में मोबाइल फटने से एक युवती बुरी तरह से घायल हो गई। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

Dec 9, 2024 - 20:57
 0  74
फोन पर बात करते समय अचानक फटा मोबाइल, गंभीर हालत में युवती टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    09-12-2024

प्रदेश के चंबा जिला विकास खंड सलूणी के बिचुणी गांव में मोबाइल फटने से एक युवती बुरी तरह से घायल हो गई। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

किरण देवी (18) पुत्री चंदू राम निवासी गांव बिचुणी डाकघर खरोठी शनिवार शाम को मोबाइल पर रिश्तेदार से बात कर रही थी। उसी दौरान उसका मोबाइल फट गया। 

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि मोबाइल फटने से घायल युवती को उपचार के लिए चंबा लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow