बाइक को टक्कर मारने के बाद बस में लगी आग ,  जिंदा जल गए 20 यात्री , 19 की बचाई जान

आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गांव में शुक्रवार तडक़े सडक़ दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग जाने से उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बस का तेल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई

Oct 24, 2025 - 18:38
 0  46
बाइक को टक्कर मारने के बाद बस में लगी आग ,  जिंदा जल गए 20 यात्री , 19 की बचाई जान
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  24-10-2025

आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गांव में शुक्रवार तडक़े सडक़ दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग जाने से उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बस का तेल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। 
उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 यात्री जिंदा जल गए और 11 शवों की पहचान हो गई है। ज़्यादातर शव इतने जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। हालांकि, 19 यात्री सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह 3:30 से चार बजे के बीच हुआ। सभी शवों को बस से निकाल लिया गया है और अधिकारी मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। 
कुछ घायलों को कुनरूल के जीजीएच में भर्ती कराया गया। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है। जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow