गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता दिवस’ पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित ।

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर में आज ‘बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जागरूकता दिवस’ के अवसर पर एक ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “नवाचार, संरक्षण और सशक्तिकरण: बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से” निर्धारित की गई। 

Apr 26, 2026 - 17:04
 0  4
गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता दिवस’ पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित ।
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हमीरपुर, 26 अप्रैल 2026: 

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर में आज ‘बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जागरूकता दिवस’ के अवसर पर एक ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “नवाचार, संरक्षण और सशक्तिकरण: बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से” निर्धारित की गई। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सूरज पी. राजुरकर, सहायक प्रोफेसर, जगदंबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, कालंब, महाराष्ट्र ने भाग लिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व, पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क तथा फार्मेसी क्षेत्र में इनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार को सुरक्षित रखने तथा अनुसंधान कार्यों में IPR की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया और बताया कि बौद्धिक संपदा अधिकार वैज्ञानिक एवं औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. प्रो. संजय कुमार, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. प्रो. दर्श गौतम, प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम तथा सचिव डॉ. रजनीश गौतम भी उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर नवाचार और अनुसंधान के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्याख्यान के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow