मंडी में निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला,कानूनगो की शिकायत पर चार महिलाओं पर मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला हुआ है। वहीं, कानूनगो की शिकायत पर चार महिलाओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। चच्योट तहसील के मुहाल कोट में जमीन की निशानदेही के दौरान कानूनगो हरदेव ठाकुर पर हमला करने का मामला सामने आया

Jan 9, 2026 - 13:55
 0  33
मंडी में निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला,कानूनगो की शिकायत पर चार महिलाओं पर मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     09-01-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला हुआ है। वहीं, कानूनगो की शिकायत पर चार महिलाओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। चच्योट तहसील के मुहाल कोट में जमीन की निशानदेही के दौरान कानूनगो हरदेव ठाकुर पर हमला करने का मामला सामने आया है। 

घटना वीरवार सुबह उस समय हुई जब कानूनगो बाग हरदेव ठाकुर निशानदेही प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। हमले में उन्हें बाजू में चोट आई है। पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीरवार सुबह करीब 10 बजे कानूनगो बाग हरदेव ठाकुर मुहाल कोट पहुंचे और 10:30 बजे भूमि की निशानदेही प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर वादी और प्रतिवादी दोनों पक्ष मौजूद थे। 

कानूनगो का आरोप है कि जब निशानदेही अंतिम चरण में पहुंची तो वादी प्रतिवादी पक्ष के अलावा कुछ अन्य महिलाओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे उसकी बाजू में चोट लग गई। धक्कामुक्की के दौरान हमलावर महिलाओं ने उन्हें सीढ़ीनुमा खेतों से नीचे धकेल दिया। हालात बिगड़ते देख कानूनगो ने निशानदेही की प्रक्रिया रोक दी।

कानूनगो हरदेव ठाकुर ने तुरंत नायब तहसीलदार और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनगो के बयान कलमबद्ध किए और उनकी शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

घायल कानूनगो का मेडिकल परीक्षण भी करवा दिया गया है। उधर, नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने कहा कि निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला हुआ है। पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow