मणिमहेश यात्रा पर निकले एक श्रृद्धालु की गूईंनाला नाला के पास पत्थर लगने से मौत

मणिमहेश यात्रा पर निकले एक श्रृद्धालु की पत्थर लगने से मौत हो गई है। हादसा गूईंनाला नाला के पास हुआ है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को भरमौर लाया जा रहा

Aug 14, 2025 - 13:46
 0  35
मणिमहेश यात्रा पर निकले एक श्रृद्धालु की गूईंनाला नाला के पास पत्थर लगने से मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - भरमौर   14-08-2025

मणिमहेश यात्रा पर निकले एक श्रृद्धालु की पत्थर लगने से मौत हो गई है। हादसा गूईंनाला नाला के पास हुआ है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को भरमौर लाया जा रहा है। 

उधर, डीसी चंबा ने चंबा में हो रही बारिश के कारण श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं तथा आमजन से चंबा-भरमौर मार्ग पर गुरुवार को यात्रा न करने की अपील की है। 

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि बारिश के कारण चंबा-भरमौर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की संभावनाओं के चलते श्रद्धालु तथा आमजन सुरक्षा के लिहाज से आज चंबा मुख्यालय से आगे यात्रा न करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 9816698166 तथा 1077 पर संपर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow