खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के युवा खेल गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे हैं। युवा जिस तरह आगे आकर क्रिकेट और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं, वह समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग क्षेत्र को बदनाम करने का प्रयास करते हैं, जबकि युवा खेलों के माध्यम से समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Nov 12, 2026 - 17:28
 0  3
खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री

यंगवार्ता न्यूज - ऊना, 12 नवंबर : 


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के युवा खेल गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे हैं। युवा जिस तरह आगे आकर क्रिकेट और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं, वह समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग क्षेत्र को बदनाम करने का प्रयास करते हैं, जबकि युवा खेलों के माध्यम से समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


उपमुख्यमंत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर में चांदपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में निर्धारित 51 हजार रुपये की राशि अपनी ओर से देने की घोषणा की।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चांदपुर छोटा गांव है, लेकिन इसे विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में दो पुलों का निर्माण करवाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में इस समय लगभग 500 करोड़ रुपये के पेयजल और सिंचाई  के कार्य चल रहे हैं। चांदपुर गांव में भी दो पेयजल योजनाओं का निर्माण गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 18 पुलों का निर्माण कार्य जारी है और विभिन्न सड़कों का भी निर्माण करवाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि हरोली से रामपुर तक क्षेत्र का सबसे लंबा पुल बनाया गया है, जबकि पंडोगा से त्यूड़ी तक दूसरा बड़ा पुल निर्माणाधीन है। क्षेत्र में प्रशासनिक और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पानी, बिजली और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। एसडीएम और डीएसपी कार्यालय के साथ सचिवालय, कॉलेज और अस्पताल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है और हरोली कॉलेज में भी दूसरे चरण का कार्य आरंभ किया गया है। आज कॉलेज में लगभग 600 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने बिजली की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि चांदपुर में  बिजली संबंधी दिक्कतों की शिकायत उनके ध्यान में लाई गई है। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने हमेशा उनका साथ दिया है और उनके सहयोग से ही उन्हें लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां भी बिजली की तारों, कम वोल्टेज या ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्या होगी, उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस अवसर पर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री,  जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, पालकवाह पंचायत की प्रधान अंजना वाला, उपप्रधान अशोक,  आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बलवान तथा महिला मंडल की सदस्याएं और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />