मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली प्रवास की तैयारियों बारे विश्राम गृह होली में बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

जिला चंबा के होली में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत विश्राम गृह होली में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जनसभा स्थल, यातायात व रूट व्यवस्था और स्वागत कार्यक्रमों से संबंधित तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Jul 4, 2026 - 17:33
 0  10
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली प्रवास की तैयारियों बारे विश्राम गृह होली में बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

  यंगवार्ता न्यूज चंबा 4 जुलाई 2026 : 

जिला चंबा के होली में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत विश्राम गृह होली में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जनसभा स्थल, यातायात व रूट व्यवस्था और स्वागत कार्यक्रमों से संबंधित तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने एसएचओ भरमौर बाबू राम को सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन के आवागमन के लिए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास के मध्य नजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने आगमन स्थल होली हेलीपैड और जनसभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

बैठक के उपरांत उपायुक्त चंबा ने सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल लाके वाली माता मंदिर में माता टेका। उन्होंने  एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल होली का भी निरीक्षण किया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा, डीएफओ भरमौर नवनाथ शिवाजी माने,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जे एस ठाकुर , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भाग सिंह , तहसीलदार होली अजय कुमार , बीएमओ भरमौर डॉ दीपेश बराल, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल , एसएचओ भरमौर बाबू राम उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow